बैतूल नगर: विस्फोटक से गोवंश की मौत पर उबाल, हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट व SP कार्यालय का किया घेराव, SIT जांच की मांग
बैतूल के कोयलारी क्षेत्र में गोवंश की दर्दनाक मौतों ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने तालाब किनारे आटे में लपेटकर विस्फोटक चारा रखा था। इसे खाने से कई गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई पशु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के विरोध में बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलेक्ट्रेट परिसर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हिंदू