लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आज गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का धौलपुर जिले में व्यापक स्तर पर सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर आज सायं 5:30 बजे से नगर परिषद धौलपुर के ऑडिटोरियम सहित जिले के समस्त पुलिस थानों में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह, वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित जिले के पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों, सीएलजी सदस्यों, यूथ सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, सुरक्षा सखियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परेड का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा।
#DholpurNews #highlightseveryone #highlight #followerseveryone #follower
Dhaulpur, Dholpur | Nov 2, 2026