कुचायकोट: बंजरिया गांव में जमीनी विवाद में मारपीट मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में हुए जमीनी विवाद को लेकर मारपीट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम निन्दा बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे दी उन्होंने बताया की जमीनी विवाद में हुई मारपीट के नामजद आरोपी है गिरफ्तार बिन्दा यादव।