सदर: वाराणसी में अजय राय ने बीजेपी में जाने के दावों को खारिज किया, कहा- बीजेपी पद का प्रलोभन देने वाली पार्टी है
Sadar, Varanasi | Oct 17, 2026 उत्तर प्रदेश के पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी में जाने के दावों को शनिवार को खारिज कर दिया। वाराणसी के चेतगंज स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह जहां पर हैं वह वहीं पर रहेंगे। उन्हें पद का कोई प्रलोभन नहीं है वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। वहीं बीजेपी को उन्होंने पद का प्रलोभन देने वाली पार्टी बताया।