दीपावली के त्योहार को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 21 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, डेयरियों और थोक मंडियों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। बाहरी राज्यों से दूध, मावा, खोया, पनीर और घी लेकर आने वाले वाहनों की भी विशेष जांच की जाएगी। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावट या दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान की निगरानी के लिए उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में समितियां गठित की गई हैं।
#Haldwani #HaldwaniNews #Nainital #NainitalNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Diwali2026 #FoodSafety #FoodAdulteration #AdulterationControl #FoodInspection #FoodSafetyDepartment #FoodSamples #MilkQuality #Paneer #Mawa #Khoya #Ghee #SweetShops #DairyInspection #PublicHealth #ConsumerSafety #FoodSafetyAct #DistrictAdministration #Ramnagar #FestivalAlert #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Oct 23, 2026