मड़ावरा: जाननी बांध पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर गिरी, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
मड़ावरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।