चूरू: जिला परिषद सभागार में राजस्व प्रकरणों के संबंध में मीटिंग, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
Churu, Churu | Nov 28, 2024 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में राजस्व प्रकरणों को लेकर राजस्व अधिकारियों के साथ चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शाम करीब 6 बजे जारी प्रेसनोट के मुताबिक कलेक्टर सुराणा ने कहा कि राजस्व प्रकरणों में समुचित कार्यवाही करें तथा समयबद्ध ढंग से प्रकरणों का निस्तारण करें।