चूरू: गांव सहजूसर के पास केम्पर और बाइक की भिड़ंत में 2 युवक घायल, गंभीर घायल को हायर सेंटर किया गया रेफर
Churu, Churu | Nov 28, 2024 चूरू के गांव सहजूसर के पास गुरूवार को कैम्पर और बाइक में आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गये। घायलों को उसी कैम्पर से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक ईलाज के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।