चूरू: अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर निवर्तमान पार्षद का नगर परिषद के सामने आमरण अनशन जारी
Churu, Churu | Nov 28, 2024 राकेश पंवार ने बताया कि निवर्तमान पार्षद अशोक पंवार तथा प्रीत चांवरिया के द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है जो तब तक जारी रहेगा जब तक वाजिब मांगे पूरी नहीं की जायेगी। सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए सैकड़ो लोगों के अनुभव पूर्ण पत्र जारी नहीं किए गए हैं। आरोप है कि आयुक्त के द्वारा आवेदनकर्ता की फाइलों को कुछ ना कुछ कमियां निकाल कर रोका जा रहा है।