चाचौड़ा: भदौरा में दर्दनाक सड़क हादसा, आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पार्सल वाहन चालक की मौत
म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड पर भदौरा के पास कनक ढाबा के समीप एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। आगे चल रहे अशोक लीलैंड वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने के कारण पीछे से आ रहा डाक पार्सल वाहन उससे जा टकराया। इस भीषण टक्कर में पार्सल वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू l