Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

दमोह: जागेश्वर धाम में दादा गुरु का आगमन, वृक्षारोपण व गोबर गणेश उत्सव में हुए शामिल

Damoh, Damoh | Sep 5, 2025
दमोह। समर्थ सदगुरु सिद्ध महायोगी दादा गुरु महाराज का जागेश्वर धाम आगमन हुआ। गोबर गणेश उत्सव में शामिल होकर उन्होंने वृक्षारोपण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट व भक्तों ने 108 पौधे लगाए और गौमाता पूजन किया।

MORE NEWS

NEET पर पीएम मोदी का नया संदेश: 'पेपर लीक रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े सुधार'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने नए वीडियो संदेश में NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय हैं और इन्हें रोकना पूरे देश की जिम्मेदारी है। 

प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे। यह समिति तकनीक आधारित सुधार, परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के सुझाव देगी। 

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं और छात्रों से मिले सुझावों का स्वागत किया गया है तथा सरकार उन्हें गंभीरता से लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

NEET पर पीएम मोदी का नया संदेश: 'पेपर लीक रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े सुधार' नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने नए वीडियो संदेश में NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय हैं और इन्हें रोकना पूरे देश की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे। यह समिति तकनीक आधारित सुधार, परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के सुझाव देगी। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं और छात्रों से मिले सुझावों का स्वागत किया गया है तथा सरकार उन्हें गंभीरता से लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

Damoh, Damoh | Jul 26, 2026

एक जन–एक पत्ती”: जनभागीदारी से सजेगा हिनोती पर्यटन द्वार
==

            वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, 29 जुलाई 2026 के अवसर पर “एक जन–एक पत्ती: जनभागीदारी, संरक्षण की शक्ति” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, विद्यार्थियों, नागरिकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों को वन्यजीव संरक्षण से रचनात्मक रूप से जोड़ना है।

            अभियान के अंतर्गत पत्ती के आकार की छोटी सिरेमिक टाइलें तैयार की जा रही हैं। प्रत्येक टाइल पर किसी वन्यप्राणी का चेहरा, आकृति अथवा उससे संबंधित कलात्मक प्रतीक उकेरा जा रहा है। तैयार टाइलों को पकाकर विभिन्न हरे रंगों में विकसित किया जाएगा। बाद में इन्हीं टाइलों से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के हिनोती पर्यटन द्वार को सजाया जाएगा, जो वर्तमान में सफेद रंग में है।

            यह सज्जा केवल द्वार के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि जनभागीदारी से वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का स्थायी प्रतीक बनेगी। अभियान के अंतर्गत लगभग 24,000 पत्ती-आकृति सिरेमिक टाइलें तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

            इस पहल में टाइगर रिजर्व के कर्मचारी, आसपास के ग्रामों के नागरिक, स्कूलों के विद्यार्थी तथा सागर शहर के नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों के विभिन्न ग्रामों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अभियान से संबंधित गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं।

            वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का यह प्रयास संरक्षण को केवल विभागीय दायित्व न मानकर जनसहभागिता से संचालित सामाजिक अभियान के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा बनाई गई एक पत्ती, संरक्षण के प्रति उसके व्यक्तिगत संकल्प और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनेगी।

एक जन–एक पत्ती”: जनभागीदारी से सजेगा हिनोती पर्यटन द्वार == वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, 29 जुलाई 2026 के अवसर पर “एक जन–एक पत्ती: जनभागीदारी, संरक्षण की शक्ति” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, विद्यार्थियों, नागरिकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों को वन्यजीव संरक्षण से रचनात्मक रूप से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत पत्ती के आकार की छोटी सिरेमिक टाइलें तैयार की जा रही हैं। प्रत्येक टाइल पर किसी वन्यप्राणी का चेहरा, आकृति अथवा उससे संबंधित कलात्मक प्रतीक उकेरा जा रहा है। तैयार टाइलों को पकाकर विभिन्न हरे रंगों में विकसित किया जाएगा। बाद में इन्हीं टाइलों से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के हिनोती पर्यटन द्वार को सजाया जाएगा, जो वर्तमान में सफेद रंग में है। यह सज्जा केवल द्वार के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि जनभागीदारी से वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का स्थायी प्रतीक बनेगी। अभियान के अंतर्गत लगभग 24,000 पत्ती-आकृति सिरेमिक टाइलें तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल में टाइगर रिजर्व के कर्मचारी, आसपास के ग्रामों के नागरिक, स्कूलों के विद्यार्थी तथा सागर शहर के नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों के विभिन्न ग्रामों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अभियान से संबंधित गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का यह प्रयास संरक्षण को केवल विभागीय दायित्व न मानकर जनसहभागिता से संचालित सामाजिक अभियान के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा बनाई गई एक पत्ती, संरक्षण के प्रति उसके व्यक्तिगत संकल्प और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनेगी।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

मेडिकल कॉलेज जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, भविष्य में मिलेगा बेहतर और सस्ता इलाज- राज्यमंत्री लखन पटेल
===
जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है, नीट के 100 विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष होगा प्रवेश- सांसद श्री लोधी
==
मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल
==
दमोह को जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज का लाभ- श्री शिवहरे
==
एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधे लगाये गए
==

            देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत् आज दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. अर्जुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचातय अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल जनप्रितिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं स्वंयसेवी संगठनो के पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनो, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, शहर के वरिष्ठ चिकित्सकगण, सम्मानीय मीडियाजनो के साथ ही आमजनो नें परिसर में 250 पौधे लगाने में अपनी भागीदारी की।

            इतना भव्य और दिव्य मेडिकल कॉलेज बनना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।  मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण में 100 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा और आने वाले समय में यहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे जिलेवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस आशय के विचार प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम में पौधारोपण के दौरान व्यक्त किए।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं सांसद राहुल सिंह लोधी की सराहना करते हुए कहा कि जिले के प्रबुद्धजनों की सहभागिता से ऐसे आयोजन विकास को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज जिले के स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।         

            सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में दमोह जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, उन्होने कहा मेडिकल कॉलेज जैसा विशाल स्वास्थ्य अधोसंरचना तैयार हो चुका है, कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रबुद्ध नागरिकों को मेडिकल कॉलेज का अवलोकन कराना और उन्हें यह विश्वास दिलाना था कि जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है।

            उन्होंने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह प्रवास पर आएंगे और उनके द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष आयोजित नीट परीक्षा के आधार पर 100 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ होगा तथा मेडिकल कॉलेज का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

            सांसद श्री लोधी ने कहा दमोह को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा जागरूक जनता और संवेदनशील जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही विकास कार्य गति पकड़ते हैं।

            जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत दमोह के नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया। उन्होने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को जिले की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सांसद राहुल सिंह लोधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा तथा जिले में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

            श्याम शिवहरे ने कहा दमोह के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज परिसर में सांसद राहुल सिंह लोधी के नेतृत्व में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर लगभग 250 पौधे लगाए। उन्होंने कहा  मेडिकल कॉलेज का भवन तैयार है और जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद राहुल सिंह लोधी सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलेवासियों को शुभकामनाएँ दीं।

            इस अवसर पर मासाब भाव सिंह लोधी ने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद श्री लोधी के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा अब जिले के वासियो को बेहतर इलाज की सुविधा हो जायेगी।

            इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों, मेडिकल एसोसिएशन, व्यापारी संघ, सम्मानीय मीडियाजनो एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ 250 पौधों का रोपण किया।

मेडिकल कॉलेज जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, भविष्य में मिलेगा बेहतर और सस्ता इलाज- राज्यमंत्री लखन पटेल === जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है, नीट के 100 विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष होगा प्रवेश- सांसद श्री लोधी == मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल == दमोह को जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज का लाभ- श्री शिवहरे == एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधे लगाये गए == देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत् आज दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. अर्जुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचातय अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल जनप्रितिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं स्वंयसेवी संगठनो के पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनो, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, शहर के वरिष्ठ चिकित्सकगण, सम्मानीय मीडियाजनो के साथ ही आमजनो नें परिसर में 250 पौधे लगाने में अपनी भागीदारी की। इतना भव्य और दिव्य मेडिकल कॉलेज बनना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण में 100 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा और आने वाले समय में यहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे जिलेवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस आशय के विचार प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम में पौधारोपण के दौरान व्यक्त किए। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं सांसद राहुल सिंह लोधी की सराहना करते हुए कहा कि जिले के प्रबुद्धजनों की सहभागिता से ऐसे आयोजन विकास को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज जिले के स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में दमोह जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, उन्होने कहा मेडिकल कॉलेज जैसा विशाल स्वास्थ्य अधोसंरचना तैयार हो चुका है, कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रबुद्ध नागरिकों को मेडिकल कॉलेज का अवलोकन कराना और उन्हें यह विश्वास दिलाना था कि जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह प्रवास पर आएंगे और उनके द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष आयोजित नीट परीक्षा के आधार पर 100 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ होगा तथा मेडिकल कॉलेज का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। सांसद श्री लोधी ने कहा दमोह को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा जागरूक जनता और संवेदनशील जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही विकास कार्य गति पकड़ते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत दमोह के नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया। उन्होने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को जिले की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सांसद राहुल सिंह लोधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा तथा जिले में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। श्याम शिवहरे ने कहा दमोह के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज परिसर में सांसद राहुल सिंह लोधी के नेतृत्व में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर लगभग 250 पौधे लगाए। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज का भवन तैयार है और जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद राहुल सिंह लोधी सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलेवासियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मासाब भाव सिंह लोधी ने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद श्री लोधी के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा अब जिले के वासियो को बेहतर इलाज की सुविधा हो जायेगी। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों, मेडिकल एसोसिएशन, व्यापारी संघ, सम्मानीय मीडियाजनो एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ 250 पौधों का रोपण किया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए, छात्रावासों का निर्माण के लिए मध्यप्रदेश सरकार बधाई की पात्र- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति
==
पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित कर रही है- राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया
==
आयोग ने ली बैठक, दिए गए अह्म दिशा-निर्देश
===

            जिस प्रदेश की जो अच्छी कला-कार्य हैं, उनकी प्रशंसा करनी चाहिए। मध्यप्रदेश में जहाँ ओबीसी छात्रावास बने हैं, पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बने हैं, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार बधाई की पात्र हैं। इस आशय की बात भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में व्यक्त किये। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, महामंडलेश्वर आत्मा नंद सरस्वती जी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, श्याम शिवहरे विशेष रूप से मौजूद रहे।

            राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा प्रत्येक राज्य में सब लोग मिलकर पढ़ें, सब लोग साथ चलें, सब लोग मिलकर देश को विकसित बनाएं। उन्होने विभाग की समीक्षा करते हुए अहम् दिशा निर्देश दिए।

            राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा हमने लगभग 14 जिलों का भ्रमण किया था वहां के छात्रों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के प्रयास किये गए। सरकार प्रतिवर्षानुसार पिछड़ा वर्ग के छात्रों को सुविधाए उपलब्ध करा रही हैं। उनके उत्थान के लिए सरकार विभिन्न स्कालरशिप योजनाएं चला रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन सोंपे।

कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ पौधारोपण

            इस दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत जिला कार्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित किया।

मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए, छात्रावासों का निर्माण के लिए मध्यप्रदेश सरकार बधाई की पात्र- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति == पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित कर रही है- राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया == आयोग ने ली बैठक, दिए गए अह्म दिशा-निर्देश === जिस प्रदेश की जो अच्छी कला-कार्य हैं, उनकी प्रशंसा करनी चाहिए। मध्यप्रदेश में जहाँ ओबीसी छात्रावास बने हैं, पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बने हैं, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार बधाई की पात्र हैं। इस आशय की बात भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में व्यक्त किये। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, महामंडलेश्वर आत्मा नंद सरस्वती जी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, श्याम शिवहरे विशेष रूप से मौजूद रहे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा प्रत्येक राज्य में सब लोग मिलकर पढ़ें, सब लोग साथ चलें, सब लोग मिलकर देश को विकसित बनाएं। उन्होने विभाग की समीक्षा करते हुए अहम् दिशा निर्देश दिए। राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा हमने लगभग 14 जिलों का भ्रमण किया था वहां के छात्रों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के प्रयास किये गए। सरकार प्रतिवर्षानुसार पिछड़ा वर्ग के छात्रों को सुविधाए उपलब्ध करा रही हैं। उनके उत्थान के लिए सरकार विभिन्न स्कालरशिप योजनाएं चला रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन सोंपे। कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ पौधारोपण इस दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत जिला कार्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित किया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

स्वास्थ्य सुविधाओं के सशक्तीकरण की दिशा में दमोह को बड़ी सौगात-सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी

शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कर-कमलों से मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण होगा, इसी वर्ष जो नीट (NEET) की परीक्षा हुई है, उसमें 100 बच्चों का एडमिशन यहाँ प्रारंभ हो जाएगा और यहाँ से विधिवत रूप से यह कॉलेज संचालित हो जाएगा। उसके लिए भी मैं दमोह जिलेवासियों को धन्यवाद देता हूँ, क्योंकि जब जनता आवाज उठाती है और जब जनता डिमांड करती है, तभी जनप्रतिनिधि गंभीरता से लेकर उसको पूर्ण करता है। तो जागरूक जनप्रतिनिधि और जागरूक जनता, दोनों के समन्वय से ही विकास की गति पकड़ता है।
#damoh

स्वास्थ्य सुविधाओं के सशक्तीकरण की दिशा में दमोह को बड़ी सौगात-सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कर-कमलों से मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण होगा, इसी वर्ष जो नीट (NEET) की परीक्षा हुई है, उसमें 100 बच्चों का एडमिशन यहाँ प्रारंभ हो जाएगा और यहाँ से विधिवत रूप से यह कॉलेज संचालित हो जाएगा। उसके लिए भी मैं दमोह जिलेवासियों को धन्यवाद देता हूँ, क्योंकि जब जनता आवाज उठाती है और जब जनता डिमांड करती है, तभी जनप्रतिनिधि गंभीरता से लेकर उसको पूर्ण करता है। तो जागरूक जनप्रतिनिधि और जागरूक जनता, दोनों के समन्वय से ही विकास की गति पकड़ता है। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026