बिजनौर: फरीदपुर खेमा में भूमाफियाओं का करोडो रुपए की जमीन पर कब्जा, जिला प्रशासन ने सपा कार्यालय सहित सभी को जारी किया नोटिस
Bijnor, Bijnor | Aug 29, 2024 बिजनौर जिले में भू माफियाओ के खिलाफ जिला प्रशासन की कमान चल गई है। फरीदपुर खेमा में 20 करोड रुपए की जमीन पर भू माफियाओ का कब्जा है। बिजनौर जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी कार्यालय सहित सभी को नोटिस जारी किया है। 31 अगस्त तक सभी को जमीन के अभिलेखों को जिला प्रशासन को दिखाना होगा। ना दिखाने पर जिला प्रशासन बेदखली की कार्रवाई करेगा।