बिजनौर: गांव फरीदपुर सधीरान में देर रात गुलदार ने पशुशाला में बंधे गोवंश पर किया हमला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Aug 29, 2024 बिजनौर जनपद के गांव फरीदपुर सधीरन में देर रात गुलदार ने पशुशाला में बंधे एक गोवंश पर हमला कर दिया। उसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव में गुलदार के अटैक के बाद सभी ग्रामीण एक जगह इकट्ठा हो गए। और ग्राम प्रधान द्वारा वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना के बाद हथियारों से लैस वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जल्द ही गांव में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।