बिजनौर: चांदपुर मार्ग पर नवीन मंडी के पास पैसे देने से मना करने पर दबंगों ने ट्रैक्टर चालक के साथ की मारपीट, दी गई तहरीर
Bijnor, Bijnor | Aug 29, 2024 बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के गांव खेड़की निवासी कफील चांदपुर की ओर से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। रास्ते में नवीन मंडी के पास कुछ दबंगों ने उसका ट्रैक्टर रोक लिया और उससे पैसे की मांग की पैसे देने से इनकार करने पर दबंगों ने कफील के साथ मारपीट की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये । घटना के बाद घायल अवस्था में उसको बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।