बिजनौर: हल्दौर चौराहे पर कुछ दबंगों ने चाट का ठेला लगाने वाले व्यक्ति के साथ की मारपीट, पुलिस को दी गई तहरीर
Bijnor, Bijnor | Aug 29, 2024 चांदपुर थाना क्षेत्र के धमलपुरी निवासी सोनू चांदपुर में हल्दौर चौराहे पर चांट व छोले भटूरे का ठेला लगाता है। सोनू हल्दौर चौराहे पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ दबंग वहां आए और सोनू के साथ मारपीट की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बाद में घायल अवस्था में सोनू को स्थानीय सीएचसी से रेफर कर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।