बिजनौर: हल्दौर के गुलदार प्रभावित इलाके में वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान नवादा गांव के पास शराब के नशे में मिला होमगार्ड
Bijnor, Bijnor | Aug 29, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाने में ड्यूटी करके वापस लौट रहा होमगार्ड हल्दौर के गुलदार प्रभावित इलाके के गांव नवादा के पास शराब की नशे में धुत पड़ा मिला। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क करके शराब के नशे में धुत होमगार्ड को घर भिजवाया है। साथ ही क्षेत्रवासियों से वन विभाग की टीम ने गुलदार से सुरक्षित रहने व जागरूक रहने की अपील की है।