बिजनौर: बिजनौर के सिविल लाइन में व्यापारी राम दर्शन अग्रवाल के घर व ऑफिस पर केंद्रीय जीएसटी मेरठ की टीम ने मारा छापा
Bijnor, Bijnor | Aug 29, 2024 बिजनौर के सिविल लाइन में स्थित बड़े व्यापारी राम दर्शन अग्रवाल के घर व ऑफिस पर केंद्रीय जीएसटी मेरठ की टीम ने छापे मार कार्रवाई की है। जीएसटी टीम की छापेमार कार्रवाई के दौरान बिजनौर जिले के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल जीएसटी टीम ऑफिस में घर से कुछ जरूरी कागजात अपने साथ ले गई है। मीडिया को कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।