टीकमगढ़: कंचनपुरा गांव में लोकायुक्त की कार्रवाई, ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी
लोकायुक्त सागर की टीम ने गोपालपुरा हल्का के पटवारी अजय सूत्रकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी पटवारी ने आवेदक पुंटू आदिवासी से उसके मकान को अतिक्रमण घोषित न करने और सार्वजनिक रास्ता न निकालने के एवज में 15हजार रुपये की मांग की थी। सत्यापन के दौरान 5 हजार रुपये पहले ही ले चुका था, मंगलवार को शेष 10 हजार रुपये लेते पकड़ा