बिंदकी: बिंदकी में भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक, 15 अक्टूबर को होगा पदाधिकारियों का चुनाव
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को दिन में एक बजे से भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मत से तय किया गया कि आगामी 15 अक्टूबर को समिति के सभी पदों का चुनाव होगा। जिसके लिए नामांकन शुल्क ₹500 का रखा गया। बताया गया कि उसी दिन नए पदाधिकारियों की घोषणा हो जाएगी। तमाम लोग मौजूद रहे।