बाड़मेर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाड़मेर नगर की ओर से रविवार को पथ संचलन का हुआ आयोजन
Barmer, Barmer | Feb 18, 2024 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाड़मेर नगर की ओर से रविवार शाम को विद्यार्थी गुणवत्ता पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन शहर के महावीर चौक से शुरू हुआ जो बाड़मेर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुआ। पथ संचलन का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में बाड़मेर स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी शामिल हुए।