बाड़मेर: मेहलू गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में घायल युवक ने अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
Barmer, Barmer | Feb 18, 2024 शनिवार शाम मेहलू गांव से बाइक से अपने साथी के साथ घर की तरफ जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त रामाराम पुत्र गोरधनराम उम्र 20 साल निवासी शिवनगर मेहलू के तौर पर की है।