बाड़मेर: जालीपा में एकीकृत ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत तीन दिवसीय पौधशाला प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
Barmer, Barmer | Feb 17, 2024 जालीपा में शनिवार को कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर व बीएलएमसीएल की एकीकृत ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत तीन दिवसीय पौधशाला प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. इसमें बोला, लूणू, बिशाला आगोर व भाडखा के किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत मनप्रीत सिंह ने मंच संचालन करते हुए की.