बाड़मेर: मेहलू गांव में सड़क हादसे में एक की मौत व दूसरा हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी
Barmer, Barmer | Feb 18, 2024 दो चचेरे भाई बाइक से अपने घर की तरफ लौट रहे थे बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान एक भाई ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त करने के बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।