कानपुर: चकेरी में बीच सड़क पर युवक को अधमरा करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चकेरी में बीच सड़क पर युवक को पीट कर अधमरा करने के आरोपी साहिल साहू को चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया उपनिरीक्षक राष्ट्रदीप सिंह जादौन के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ एक युवक को बीच सड़क पर पीट कर अधमरा कर दिया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।