कानपुर: कल्याणपुर में बेल्ट खोलकर आराम फरमाते दिखा दरोगा, लगा रहा जाम; वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर स्थित जीटी रोड पर बने ट्रैफिक पुलिस केंद्र पर एक ट्रैफिक दरोगा बेल्ट खोलकर आराम करते हुए दिखाई दिए।इस दौरान जीटी रोड पर अवैध रूप से लगने वाले टेंपो स्टैंड की वजह से जाम लगा रहा। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह 8:00 बजे वायरल हो गया।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ट्रैफिक ने जांच के आदेश दिए हैं।