कानपुर: स्वरूप नगर में नगर निगम अधिकारी के बंगले में मिला मेड का शव, दरवाजा न खुलने पर अधिकारी ने पुलिस को बुलाया
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की मोती झील स्थित नगर निगम में तैनात अधिकारी के बंगले में मंगलवार रात मेड का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।अधिकारी जब ड्यूटी से घर लौटा तो उसे घटना का पता चला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इंस्पेक्टर ने बुधवार 2:00 बजे बताया कि मौके पर जांच से पता लग रहा है कि महिला को टीवी था जिससे उसकी तबीयत खराब होने सेउसकी मृत्यु हुई है