कानपुर: कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन की लापरवाही सामने आई, वेबसाइट को नहीं किया अपडेट, मायूस होकर लौट रहे पर्यटक
कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन की लापरवाही देखने को मिल रही है। बर्ड फ्लू के चलते चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर इसको अपडेट नहीं किया गया। जिसके चलते बुधवार सुबह 9:00 बजे फर्रुखाबाद से आए पर्यटक मायूस होकर वापस लौटे। इसी तरह अन्य जिलों से भी पर्यटक चिड़ियाघर आ रहे हैं लेकिन मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।