नागौद: गंगवारिया गांव के पास जर्जर नेशनल हाईवे के खिलाफ युवक कांग्रेस ने खोला मोर्चा
Nagod, Satna | Aug 22, 2026 नागौद। गंगवारिया गांव के पास नेशनल हाईवे की जर्जर हालत को लेकर युवक कांग्रेस नागौद विधानसभा के अध्यक्ष अक्षत सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। सड़क की बदहाल स्थिति से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।