कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम से राज्य सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों ने की शिष्टाचार मुलाकात
Kanke, Ranchi | Dec 6, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में शुक्रवार शाम करीब छह बजे सीएम हेमंत सोरेन से राज्य सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड सरकार में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजूल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार और शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की।