कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 6, 2024 रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री करने के दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया।