कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर अधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Dec 6, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचकर शुक्रवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमंत सोरेन से अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन से मिलने वालों में रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक संदीप सिंह, उपायुक्त देवघर विशाल सागर, आईजी दुमका क्रांति कुमार गढ़देशी, डीआईजी सीआईडी संध्या रानी मेहता और एसपी सीआईडी अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल रहे।