पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 23 में मकान नंबर 144 से इनवर्टर की दो बैटरी चोरी, मामला दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति सुरेश चंद्र के द्वारा बताया गया है कि हम घर से किसी काम के लिए बाहर गए थे। जब हम शाम को घर वापस आए तो हमारे ग्राउंड फ्लोर पर लगे दो इनवर्टर की बैटरी चोरी मिली। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।