पंचकूला: वीरवार को मुख्यमंत्री इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर 5 में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार 7 मार्च को प्रातः 11:00 बजे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर -5 पंचकूला में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास हेतु राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला प्रवक्ता के द्वारा सेक्टर 1 पंचकूला में दी गई। इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।