पंचकूला: सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में सरस् मेले के छठे दिन बिहार के कलाकारों ने पंचलाइट और गई भैंस पानी में नाटक का मंचन किया
सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में सरस मेले के छठे दिन हरियाणा लोक सांस्कृतिक उत्थान ट्रस्ट पंचकूला द्वारा " पंचलाइट " बिहारी हास्य नाटक का आयोजन किया। इसके पश्चात बिहार के कलाकारों के द्वारा हास्य नाटक "गई भैंस पानी मे" नाटक का मंचन किया गया। सरस मेले में पहुंचे लोगों ने बिहार के कलाकारों का हास्य नाटक खूब पसंद किया पंचकूला के नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।