पंचकूला: सेक्टर 6 में पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बैठक की
सेक्टर 6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान साइबर अपराध को रोकने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन देते हुए साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया जाता है।