डुमरांव: डुमरांव थाना क्षेत्र के ढेलवानी मोहल्ला में निर्माणाधीन मकान तोड़फोड़ मामले में एसडीपीओ ने दी जानकारी
Dumraon, Buxar | Jan 30, 2025 विगत दिनों डुमरांव के ढेलवानी मोहल्ला में निर्माणाधीन मकान के तोड़फोड़ मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में रोष है। पीड़ित परिवार प्रशासन से लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है। इस मामले में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने गुरुवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इसमें पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उचित कारवाई की जायेगी।