डुमरांव: डुमरांव थाना क्षेत्र के ढेलवानी मोहल्ला में निर्माणाधीन मकान तोड़फोड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई
Dumraon, Buxar | Jan 29, 2025 डुमरांव थाना क्षेत्र के ढेलवानी मोहल्ला में करीब 10 दिनों पूर्व निर्माणाधीन मकान के तोड़फोड़ मामले में अबतक कोई कारवाई न होने से पीड़ित परिवार परेशान है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बुधवार की दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 7 लोगों को मामले में नामजद बनाया था लेकिन अभी तक इनमें से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।