डुमरांव: मरांव में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट का आयोजन, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मिलकर किया
Dumraon, Buxar | Jan 30, 2025 डुमरांव में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा से पूर्व जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार की दोपहर 3 बजे मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीपीओ सह प्रभारी बीईओ रजनीश उपाध्याय मौजूद रहें। इस दौरान सीपीएसएस स्कूल के प्राचार्य डॉ मोहम्मद अशफाक ने उनका स्वागत किया।