डुमरांव: डुमरांव विधानसभा प्रभारी ने अनुमंडलीय अस्पताल का लिया जायजा, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Dumraon, Buxar | Jan 29, 2025 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के व्यवस्था की जदयू विधानसभा प्रभारी रवि उज्जल कुशवाहा ने बुधवार की दोपहर 12 बजे पड़ताल की। इस दौरान कई खामियां मिली जिन्हें नोट कर जदयू प्रभारी ले गए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को इन सारी कमियों का खाका वो उपलब्ध कराकर अस्पताल की कुव्यवस्था से रूबरू कराएंगे।