फुल्लीडूमर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शपथ ली
फुल्लीडुमर थाने पर गुरुवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां थाना अध्यक्ष ने परेड के बाद राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली तथा देश के आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प लिया।