फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर FCI गोदाम का जिला खाद्य प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण, छठ पूजा से पहले डीलरों को अनाज पहुंचाने के निर्देश दिए
मंगलवार को जिला खाद्य प्रबंधक रंजन कुमार राजीव ने फुल्लीडुमर स्थित एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ने गोदाम में भंडारित चावल, गेहूं की जांच करते हुए स्टॉक एवं वितरण पंजी आदि का निरीक्षण करते हुए गोदाम में रखे अलग-अलग अनाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिला प्रबंधक ने गोदाम के अनाज का स्टॉक एवं वितरण पंजी आदि का भौतिक सत्यापन किया।