चित्तौड़गढ़: बूंदाबांदी के बाद दूसरे दिन चित्तौड़गढ़ सहित जिले भर में भयंकर उमस से लोग बेहाल, तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंचा
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बेगू के साथ-साथ राशमी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे. हालांकि इससे ठंडक छा गई लेकिन अगले दिन गुरुवार को तपन ने लोगों को झुलसा दिया. तापमान 44.6 डिग्री तक दर्ज किया गया जो कि प्रदेश का सबसे अधिक तापमान है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया. नतीजतन, दिनभर शहर सहित जिले के लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे. लू के थपेड़ो...