कानपुर: गुजैनी थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की को परेशान करने के मामले में तीन बाल अपचारियों को पकड़ा, ADCP ने दी जानकारी
ADCP साउथ ने बुधवार 1.30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि,थाना गुजैनी क्षेत्र के गुजैनी गांव में एक नाबालिग बालिका को परेशान करने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया। अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।