कानपुर: शादी के 5 महीने बाद 9 लाख की नगदी और जेवर लेकर प्रेमी संग भागी महिला, गुजैनी थाने में मुकदमा दर्ज
शादी के 5 महीने बाद ही महिला अपने प्रेमी संग घर से नौ लाख की नगदी और जेवर लेकर भाग गई। महिला की सास ने महिला और उसके प्रेमी के विरुद्ध गुजैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बताया पूर्व में पकड़े जाने पर महिला और उसके पति के बीच समझौता हुआ था लेकिन महिला फिर से भाग गई है।महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।