कानपुर: गंगा बैराज पर बाइक से किया गया स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
रोक के बावजूद स्टंटबाजों के हौसले बुलंद हैं।कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा बैराज पर युवकों द्वारा बाइक से स्टंट किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 6:00 बजे वायरल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया वीडियो को संज्ञान में लिया गया है बाइक के पंजीकरण नंबर के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।