कानपुर: आईआईटी की छात्रा ने एसीपी मोहसिन खान पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- धर्मांतरण कराना चाहता था, परिवार वाले भी शामिल
आईआईटी की पीएचडी छात्रा पर मुकदमा दर्ज होने का आदेश होने के बाद वह एक बार फिर से सामने आई और उसने एसीपी मोहसिन खान और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाया।छात्रा ने बुधवार सुबह 9:00 बजे आरोप लगाया कि एसीपी मोहसिन खान उसका धर्मांतरण कराना चाहता था और इस पूरे प्रकरण में उसका परिवार भी शामिल था।