कानपुर: एसीपी मोहसिन पर रेप का आरोप लगाने वाली आईआईटी की छात्रा पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश
एसीपी मोहसिन खान पर रेप का आरोप लगाने वाली आईआईटी की छात्रा पर मुकदमा दर्ज होगा। एसीजेएम कोर्ट ने मंगलवार शाम 5:00 बजे एसीपी मोहसिन खान की पत्नी की शिकायत पर रावतपुर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।एसीपी की पत्नी ने छात्रा पर घर में घुसकर अभद्रता करने और पति को झूठे रेप केस के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की थी।