पटना ग्रामीण: पटना: डीएम डॉ. त्यागराजन ने बड़ी पटन देवी मंदिर के संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
पटना डीएम डॉक्टर त्यागराजन ने शनिवार को बड़ी पटन देवी मंदिर के संरक्षण कार्य तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा से संबंधित विकास कार्यों का निरीक्षण किया एवं प्रबंधन से संवाद भी स्थापित किया। अभियंताओं और अधिकारियों को शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने का भी निर्देश पटना डीएम ने दिया है।