Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

दिनांक-30.06.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण मेंं जनपद कानपुर नगर में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इस क्रम में सेन्ट्रल जोन के थाना बजरिया पुलिस द्वारा जनपदीय एटीएस के साथ तथा दक्षिण जोन के थाना गोविन्द नगर पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघंन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। @Uppolice

MORE NEWS

आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्री संकल्प शर्मा, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, सभी थाना प्रभारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, क्षेत्रीय परिवहन विभाग अधिकारी, आबकारी विभाग अधिकारी तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की प्रगति, साइबर अपराध, न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरण तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। @Uppolice

आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्री संकल्प शर्मा, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, सभी थाना प्रभारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, क्षेत्रीय परिवहन विभाग अधिकारी, आबकारी विभाग अधिकारी तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की प्रगति, साइबर अपराध, न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरण तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। @Uppolice

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 30, 2026

थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत मिले शव के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है तथा अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। विगत एक-दो दिनों में कुछ बाहरी अराजक तत्वों द्वारा गांव का माहौल खराब करने एवं तोड़फोड़ करने का प्रयास किए जाने की सूचना एवं वीडियो प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा गांव का भ्रमण कर ग्राम प्रधान से वार्ता की गई है तथा संबंधित प्रकरण में तहरीर प्राप्त होने पर सभी नामजद/संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीएसी तैनात कर दी गई है तथा स्थानीय पुलिस द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है। शव प्रकरण के शीघ्र अनावरण एवं समस्त घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्री सत्यजीत गुप्ता ।

@uppolice

थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत मिले शव के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है तथा अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। विगत एक-दो दिनों में कुछ बाहरी अराजक तत्वों द्वारा गांव का माहौल खराब करने एवं तोड़फोड़ करने का प्रयास किए जाने की सूचना एवं वीडियो प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा गांव का भ्रमण कर ग्राम प्रधान से वार्ता की गई है तथा संबंधित प्रकरण में तहरीर प्राप्त होने पर सभी नामजद/संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीएसी तैनात कर दी गई है तथा स्थानीय पुलिस द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है। शव प्रकरण के शीघ्र अनावरण एवं समस्त घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। बाइट- पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्री सत्यजीत गुप्ता । @uppolice

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 30, 2026

पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई कर नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार एवं जनसमस्याओं के स्थायी समाधान पर विशेष बल दिया गया।
@Uppolice

पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई कर नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार एवं जनसमस्याओं के स्थायी समाधान पर विशेष बल दिया गया। @Uppolice

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 30, 2026

दिनांक-30.06.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण मेंं जनपद कानपुर नगर में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इस क्रम में सेन्ट्रल जोन के थाना बजरिया पुलिस द्वारा जनपदीय एटीएस के साथ तथा दक्षिण जोन के थाना गोविन्द नगर पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघंन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। @Uppolice - Kanpur Nagar News