थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत मिले शव के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है तथा अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। विगत एक-दो दिनों में कुछ बाहरी अराजक तत्वों द्वारा गांव का माहौल खराब करने एवं तोड़फोड़ करने का प्रयास किए जाने की सूचना एवं वीडियो प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा गांव का भ्रमण कर ग्राम प्रधान से वार्ता की गई है तथा संबंधित प्रकरण में तहरीर प्राप्त होने पर सभी नामजद/संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीएसी तैनात कर दी गई है तथा स्थानीय पुलिस द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है। शव प्रकरण के शीघ्र अनावरण एवं समस्त घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्री सत्यजीत गुप्ता ।
@uppolice